कुछ देर में लगने जा रहा है चंद्रग्रहण
कुछ देर में लगने जा रहा है चंद्रग्रहण साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास होने वाला है। ये चंद्र ग्रहण मेष राशि पर होने वाला है।इसके साथ ही कई ग्रहों की स्थिति पर भी बदलाव होगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण का असर हर राशि के जातकों पर शुभ या फिर अशुभ होगा। ऐसे में अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए राशि के अनुसार कुछ उपायों को अपना सकते हैं। इन्हें करके ग्रहण के अशुभ प्रभावों को कम कर सकते हैं। (कुछ देर में लगने जा रहा है चंद्रग्रहण )
कुछ देर में लगने जा रहा है चंद्रग्रहण राशि के अनुसार अपनाएं उपाय :
मेष राशि: मेष राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण पर जल में मिश्री मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे मानसिक तनाव कम होगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण के दौरान आंखों की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इस दिन नमक का सेवन सीमित रूप में करें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा और धन वृद्धि की सम्भावना बढ़ेगी।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातक कल शारीरिक समस्या का सामना कर सकते हैं। इसलिए उन्हें सुबह उठकर और ग्रहण के दौरान लगातार ‘ॐ सोमाय नमः’ का जाप करना चाहिए।
सिंह राशि: ज्योतिषाचार्य बता रहे हैं कि इस चंद्र ग्रहण पर सिंह राशि के जातक किसी शारीरिक समस्या का सामना कर सकते हैं। जिसके कारण खर्चों में वृद्धि होगी। इससे बचाव करने के लिए वह इस दिन ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते रहें।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातक चंद्र ग्रहण के दिन शिवलिंग पर एक चुटकी चावल अर्पित करें। ऐसा करने से अटका हुआ धन मिलने की सम्भावना बढ़ जाएगी।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए भी चंद्र ग्रहण परेशानी खड़ी कर सकता है। इस दिन वह नौकरी से सम्बन्धित समस्या का सामना कर सकते हैं। इससे बचने के लिए शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।
वृश्चिक राशि: ज्योतिषाचार्य बता रहे हैं कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों के साथ-साथ उनके पिता की सेहत पर भी पद सकता है। इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें और चांदी के बर्तन में पानी पिएं।
धनु राशि: धनु राशि के जीवन में भी चंद्र ग्रहण के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष विद्वान बता रहे हैं कि उनके सम्बन्ध ससुराल पक्ष से बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए आज वह अन्न और जल का दान करें।
मकर राशि: मकर राशि के जातक चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण व्यापार में समस्या का सामना कर सकते हैं। इसलिए इस दुष्प्रभाव से बचने के लिए चंद्र स्तोत्र का पाठ जरूर करें। (कुछ देर में लगने जा रहा है चंद्रग्रहण )
कुंभ राशि: कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह उपाय बताया गया है कि वह ग्रहण के दौरान शिवाष्टक स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से गुप्त शत्रुओं से हो रही परेशानियों से निपटने में सहायता मिलेगी।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण प्रेम के क्षेत्र में समस्या उत्पन्न कर सकता है। इससे बचने के लिए वह मोती धारण कर सकते हैं। (कुछ देर में लगने जा रहा है चंद्रग्रहण )
- Read more : jobnewupdates.com