चंद्रमा ग्रह
चंद्रमा ग्रह – यदि कुंडली में चंद्रमा किसी ग्रह से पीड़ित हो तो जातक को मानसिक रोग और डिप्रेशन देता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रह को शांत करने के उपाय :
ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह का अपना विशेष महत्व है। साथ ही हर ग्रह मानव जीवन पर अपना प्रभाव छोड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं चंद्रमा ग्रह के बारे में जिसे ज्योतिष में मन का कारक कहा जाता है। साथ ही चंद्र ग्रह कुंडली में माता का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि कुंडली में चंद्रमा की स्थिति सही नहीं है तो व्यक्ति को कई मानसिक समस्याओं के अलावा कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए कुंडली में चंद्रमा का अनुकूल होना आवश्यक है।
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के लग्न भाव में चंद्रमा होता है, वह व्यक्ति देखने में सुंदर और आकर्षक होता है और स्वभाव से साहसी होता है। चंद्रमा ग्रह
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर या अशुभ होता है तो उसे जीवन में किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उसके उपाय क्या हैं।
चंद्रमा ग्रह के कमजोर होने से जीवन में आने लगती है ये परेशानियां:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में चंद्रमा के पीड़ित होने से जातक को मानसिक पीड़ा होती है। इस दौरान व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो जाती है और वह डिप्रेशन में आ जाता है। इसके साथ ही मां को किसी न किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति पानी से भी डरता है। वहीं इस दौरान व्यक्ति आत्महत्या करने की कोशिश करता है।
वहीं दूसरी ओर चंद्रमा का कुंडली में अशुभ होने के कारण सांस या फेफड़ों के रोग जैसे खांसी, जुकाम, अस्थमा, आईएलडी आदि से संबंधित समस्याएं होती हैं। साथ ही एकाग्रता की कमी, नींद न आना और परेशान करने वाली सभी समस्याओं का कारण बनता है। चंद्रमा के अशुभ होने का कारण मन भी है।
चंद्र ग्रह से जुड़े ये उपाय करें:
करें महादेव का रुद्राभिषेक:
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर या अशुभ स्थिति में हो तो उसे महादेव की पूजा करनी चाहिए। इतना ही नहीं कम से कम 10 या 54 सोमवार का व्रत रखना चाहिए। साथ ही हर सोमवार महादेव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करें, शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
रोज माता के करें चरण स्पर्श:
सुबह उठकर नियमित रूप से मां के चरण स्पर्श करने, उनकी सेवा करने और उन्हें प्रसन्न रखने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। चंद्रमा ग्रह
इस विधि से करें चंद्रमा ग्रह का पूजन:
चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए चांदी के लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा सा गंगाजल, दूध, चावल और शक्कर मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही प्रत्येक पूर्णिमा पर व्रत करके चंद्रमा का पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा का नकारात्मक प्रभाव दूर होता है।
इन मंत्रों का करें जाप:
चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। चंद्रमा के मंत्र इस प्रकार हैं।
ऊं सों सोमाय नम:।
ऊं श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:
ऊं श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:
- Read More : freshjobalerts.com
- Read this more topices :
- मां महागौरी 2022 जी करें यह उपाय जिससे खुश होकर मां देंगी अपना आशीर्वाद आइए जानी हमारे साथ
- पितरों को कैसे कर सकते हैं प्रसन्न 2022 और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूरी जानकारी प्राप्त करें :
- रत्न शास्त्र 2022 के अनुसार किस राशि वाले को चमत्कारी पुखराज पहनना चाहिए पूरी जानकारी प्राप्त करें :
- सूर्य ग्रहण 2022 खत्म होने के तुरंत बाद करें ये काम, परिवार पर नहीं पड़ेगा कोई नकारात्मक प्रभाव
- दिवाली 2022 के अगले दिन सुबह से होगा सूतक, इन नियमों का करें पालन :