मां महागौरी 2022 जी करें यह उपाय जिससे खुश होकर मां देंगी अपना आशीर्वाद आइए जानी हमारे साथ

0
286
मां महागौरी

मां महागौरी

(मां महागौरी)इस समय माता आदिशक्ति की आराधना का पावन पर्व चल रहा है। नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा मां के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है. मां महागौरी को माता पार्वती का ही एक रूप माना जाता है।  इस दिन का विशेष महत्व है। माना जाता है कि शुभ फल पाने के लिए यह तिथि बहुत ही लाभकारी होती है।  (मां महागौरी)

अष्टमी तिथि के नियम-कायदों के अनुसार देवी महागौरी की पूजा करने वाले भक्तों के सभी बुरे कर्म बन जाते हैं। साथ ही मां महागौरी की चालीसा को पढ़ने या सुनने से रिश्ते में खुशियां आने लगती हैं. इसके अलावा जीवन में तरक्की के लिए भी इस दिन कुछ खास करना चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में…     (मां महागौरी)

महा अष्टमी के उपाय

मां को अर्पित करें ये समान

कहा जाता है कि अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी में सिक्के और बताशे रख कर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां आपकी सभी मुरादें पूरी करती हैं।
मां महागौरी

कन्याओं को दें ये चीजें 

साथ ही इस दिन कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को उनके पसंद का भोज कराने के बाद, उनकी जरूरत का कुछ भी लाल रंग का सामान जरूर भेंट करें। ऐसा करने से माता रानी की कृपा बनी रहती है।

सुहागिन को दें श्रृंगार का सामानकहा जाता है कि अष्टमी के दिन किसी सुहागिन स्त्री को लाल रंग की साड़ी और श्रृगांर का समान भेंट करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर परिवार में सुख- समृद्धि आएगी और साल भर घर में धन की आवक बनी रहती है। साथ ही मां दुर्गा भी प्रसन्न होती हैं।

तुलसी के पास जलाएं नौ दीपक 

शास्त्रों के अनुसार, अष्टमी के दिन तुलसी के पौधे के पास नौ दिये जलाना चाहिए। साथ ही उनकी परिक्रमा भी करनी चाहिए। इससे घर से सभी रोग-दोष का नाश होता है।

स उपाय से बरसेगी मां की कृपा 

साथ ही महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग की माला अर्पित करें। इसके बाद लाल गुलाब के फूल से पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी दुर्गा आपके सभी कष्टों को दूर करेंगी।

मां महागौरी

हवन के बिना अधूरी होती है पूजा 

मान्यता है कि अष्टमी तिथि के दिन हवन के बिना पूजा का फल नहीं मिलता है। इसलिए इस दिन हवन जरूर करें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आहुति की सामग्री हवन कुंड से बाहर इधर-उधर नहीं गिरनी चाहिए।

 

माँ महागौरी को पूजा के समय पांच तरह के मिष्ठान चढ़ाया जाता है जो भक्त माता को पांच तरह की मिठाईयों का भोग लगाकर कुंवारी कन्याओं में प्रसाद रूप में बांटते हैं। माँ महागौरी उनकी आय में आने वाली बाधा को दूर करती हैं और व्यक्ति अपनी मेहनत और योग्यता के अनुसार धन अर्जित करने में सफल होता है। माँ की सच्चे मन से पूजा करने वाला भक्त कभी निराश नही होता है और माँ भी अपने बच्चों पर सदैव ध्यान रखती हैं।

सभी मनोकामनाएं होगी पूर्ण
अष्टमी के दिन मां को नारियल का भोग लगाएं। इस दिन नारियल को सिर से घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

मां महागौरी

बीमारियों से मिलेगी मुक्ति
मां महागौरी की पूजा से मधुमेह अौर आंखों की हर समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही हर तरह बाधाएं दूर होती हैं।

कुडंली दोष होते हैं दूर
नवरात्रि पर मां महागौरी की उपासना करने से कुंडली में विवाह संबंधी परेशानियां दूर होती हैं अौर मनवांछित वर की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही शीघ्र विवाह होता है।

Maa mahagauri ji ki images :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here