सूर्य ग्रह
सूर्य ग्रह – कुण्डली का मुख्य ग्रह सूर्य ग्रह माना गया है. सूर्य को दिन का राजा कहा गया है। जिसकी कुंडली में सूर्य ग्रह बली हो उसे नौकरी, व्यापार, राजनीति में सफलता मिलती है। जिन लोगों का सूर्य कमजोर होता है या सूर्य ग्रह (सूर्य दोष) का दोष होता है, उन्हें सफलता नहीं मिलती, वे कई बीमारियों से घिरे रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वैसे भी रविवार को इस दिन को सूर्य की पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं सूर्य को मजबूत करने के उपायों के बारे में।
सूर्य ग्रह को मजबूत करने के 10 उपाय :
1. जिन लोगों को अपना सूर्य ग्रह मजबूत करना है, उनको कम से कम 12 रविवार का व्रत रखना चाहिए. आप रविवार का व्रत पूरे एक साल या 30 रविवार तक भी रख सकते हैं. इससे सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और सफलता मिलती है.
2. सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन स्नान के बाद लाल कपड़ा पहनें और ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: मंत्र का जाप 3, 5 या 12 माला करें. अवश्य लाभ होगा.
3. रविवार के दिन प्रात: स्नान के बाद एक पात्र में स्वच्छ जल में लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत और दूर्वा मिला लें। फिर सूर्य देव को जल अर्पित करें। ऐसा करने से भी सूर्य बलवान होता है।
4. रविवार के दिन नमक का सेवन न करें। भोजन में दलिया, दूध, दही, घी, शक्कर, गेंहू की रोटी का सेवन करें।
5. रविवार का व्रत करने से सूर्यदेव शुभ फल देते हैं, शारीरिक कष्ट दूर होते हैं, आरोग्य की प्राप्ति होती है। मखमली पर तेजी से बढ़ता है।
6. जिनका सूर्य कमजोर हो, उन्हें लाल और पीले रंग के वस्त्र, गुड़, सोना, तांबा, माणिक्य, गेहूं, लाल कमल, मसूर की दाल, गाय आदि का दान करना चाहिए।
7. सूर्य के लिए माणिक्य रत्न धारण कर सकते हैं। इसकी पहचान के लिए आप किसी अच्छे ज्योतिषी की मदद ले सकते हैं। आप सूर्य के उपरत्न ताम्र, लालडी या सूर्यकांत मणि भी धारण कर सकते हैं।
8. सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आप आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. इस दिन आप गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते हैं.
9. सूर्य ग्रह को मजबूत करने का एक आसान उपाय है रविवार के दिन गौ सेवा करना। रविवार के दिन गाय को रोटी खिलाएं। मछलियों को आटे की गोलियां और चींटियों को शक्कर डालें।
10. सूर्य ग्रह को मजबूत करने का सबसे आसान उपाय है कि आप हर रोज अपने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लें। उनकी आज्ञा का पालन करें और उनकी देखभाल करें।
- Read More : jobnewupdates.com