गोवर्धन पूजा 2022 का शुभ मुहूर्त और इसकी पुराणिक कथा की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक प्राप्त करें :

0
219
गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन यानी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है. लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। जानिए पूजा का कारण और समय-

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इसे देश के कुछ हिस्सों में अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन इस साल सूर्य ग्रहण के कारण दिवाली के अगले दिन पूजा नहीं होगी। दिवाली 24 अक्टूबर को है, लेकिन गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी। पूजा के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है। पूजा के दिन भगवान कृष्ण को 56 या 108 प्रकार के व्यंजन अर्पित करना शुभ माना जाता है। इन व्यंजनों को ‘अन्नकूट’ कहा जाता है।

गोवर्धन पूजा

 अन्नकूट कब मनाते हैं?

गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। अन्नकूट को दिवाली के ठीक अगले दिन मनाते हैं। लेकिन इस साल सूर्यग्रहण के कारण पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन भाईदूज का भी त्योहार मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त-

पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – 06:29 ए एम से 08:43 ए एम
अवधि – 02 घंटे 14 मिनट
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 25, 2022 को 04:18 पी एम बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त – अक्टूबर 26, 2022 को 02:42 पी एम बजे

गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा की विधि-

पूजा करने के लिए सबसे पहले घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन का चित्र बना लें। इसके बाद रोली, चावल, खीर, बतासे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर भगवान गोवर्धन की पूजा करें. कहा जाता है कि इस दिन विधि-विधान से सच्चे मन से भगवान गोवर्धन की पूजा करने से साल भर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है.

गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा से जुड़ी पौराणिक कथा-

ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने ब्रज के लोगों की रक्षा के लिए विशाल गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली में उठाकर हजारों जीवों और मानव जीवन को भगवान इंद्र के प्रकोप से बचाया था। श्रीकृष्ण ने इंद्र के अभिमान को कुचलकर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। इस दिन लोग अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाते हैं। कुछ लोग गोवर्धन पर्वत को गोबर से पूजते हैं तो कुछ लोग गोबर से जमीन पर गोवर्धन भगवान बनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here